खानपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

खानपुर । थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जिससे आस पास के ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दमकल को दी। सूचना पर दमकल की टीम ने गाव पहुंच कर सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया।
मंगलवार दोपहर बाद खानपुर गांव में मिंटू का परिवार रसोई में खाना बना रहा था। अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने से घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीणों ने सिलेंडर में लगी आग की सूचना दमकल को दी। सूचना मिलते ही जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुनील कुमार, जुल्फान, नागेंद्र व सतपाल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रसोई में रखे सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया । जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। टीम का नेतृत्व कर रहे जितेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *