कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बाजूहेड़ी में वाटर कूलर भेंट किया गया

रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल के वर्तमान अध्यक्ष रो. आदर्श कपानिया द्वारा अपनी माताजी स्वर्गीय सुदेश रानी कपानिया जी की पुण्य स्मृति में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बाजूहेड़ी में एक वाटर कूलर भेंट किया गया।

इस अवसर पर क्लब सचिव रो. देवेश भीमसारिया, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रो. अचल मित्तल, रो. अनिल चड्ढा तथा विद्यालय परिवार से रश्मि शर्मा, पंकज त्यागी, संगीता वर्मा, सुषमा रानी एवं रचना त्यागी उपस्थित रहे। सभी ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह योगदान छात्राओं को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

रो. आदर्श कपानिया ने कहा कि समाज सेवा एवं जनहित के संस्कार उन्हें अपनी माताजी से प्राप्त हुए हैं तथा भविष्य में भी वे इसी प्रकार सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देते रहेंगे। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *