नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गंगनहर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश
रुड़की । गंगनहर कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा 14 जनवरी को तहरीर देकर बताया था कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे। साथ ही 15 जनवरी को पीड़िता के बयान उपनिरीक्षक प्रेमा कांडपाल द्वारा न्यायालय में दर्ज करवाये गए थे। आज 16 जनवरी को पुलिस ने आरोपी विशाल पुत्र विजय निवासी शक्ति विहार तेलीवाला थाना गंग नहर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया पोक्सो एक्ट में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और साक्ष्य एकत्रित करते हुए अभियुक्त विशाल को पोक्सो कोर्ट हरिद्वार में पेश करके जेल भेजा गया है।


