सिविल लाइंस पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, गौवंश अधिनियम की धारा में फरार चल रहे थे, पुलिस ने 1500 का किया था इनाम घोषित

रुड़की । गौवंश अधिनियम की धारा में एक वर्ष से फरार चल रहे तीन इनामियों को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी देहात एसके सिंह ने बताया पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल के निर्देश के अनुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर खटका के पास से गिरफ्तार किया है। इन पर गौवंश अधिनियम की धारा में इनके ऊपर मुकदमा दर्ज था। तीनों एक वर्ष से फरार थे और पुलिस द्वारा 1500 का इनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपियों के नाम अब्दुल रहमान पुत्र असलम, वाजिद पुत्र इनाम और ज़ुबैर पुत्र मुजाहिर बताये गए हैं। तीनों कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव निवासी हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी राजेश शाह, उपनिरीक्षक रणजीत खनेड़ा, विनोद सिंह, संजय नेगी, कॉन्स्टेबल राजेश, हेमंत, आशुतोष और अरविंद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *