भाजपा नेता सुशील राठी के आवास पर पहुंचे जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, कार्यकर्ताओं की ली बैठक, कहा-लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्त्ता

मंगलौर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील राठी के मंगलौर स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करें तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराने का प्रयास करें।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमरपाल सिंह,भाजपा के जिला महामंत्री अरविंद गौतम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अफजाल अली, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा किसान मोर्चा सुशील राठी, रुड़की के पार्षद कुलदीप तोमर,मनोज त्यागी,चेयरमैन सुनील कुमार,अंकित कपूर, आयुष राठी, सुदेश चौधरी, सरफराज,इरशाद अंसारी, युवा नेता विशुतोष राठी, अनुज कुमार ,शहजाद इदरीशी,शुभम मोदी,अरविन्द गोयल,अंकुर चौधरी सहित वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *