ईद को लेकर डाडा जलालपुर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, लोगों से शांति पूर्वक त्योहार बनाने की अपील की
भगवानपुर । डाडा जलालपुर गांव में सोलह अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा दौरान हुए विवाद के चलते गांव में पुलिस फोर्स लगाया हुआ है। सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, भगवानपुर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने क्षेत्र के गांव खेलपुर, सिकरौढ़ा, खेलड़ी, सिरचन्दी समेत कई गांव की ईदगाहों का भ्रमण किया। लोगों से शांति पूर्वक त्योहार बनाने की अपील की। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि गांव में पहले से ही पुलिस फोर्स तैनात है। ईद की नमाज के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। सभी गांव में ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा को लेकर एहतियातन पुलिस बल लगाया गया है।



