अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन, अधिवक्ताओं को कोरोना वैक्सीन लगाने की मांग की
भगवानपुर । भगवानपुर के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी भगवानपुर स्मृता परमार को ज्ञापन दिया । ज्ञापन अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा के नेत्रत्व में दिया गया जिसमें अधिवक्ताओ द्वारा मांग की गई कि सभी अधिवक्ता 5 मई 2020 से जब लोकडॉन आंशिक रूप से खुला था तभी से तहसील में बैठकर कार्य कर रहे है और उनके कर्मी मुंसी, टाइपिस्ट भी लगातार जनता से मिलकर कार्य कर रहे हैं इसलिये सभी अदिवक्ताओ ओर उनके कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाए, ताकि सभी सुरक्षित रह कर कार्य करते रहे।ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से एडवोकेट संजीव कुमार वर्मा, शीशपाल सिंह, अनुभव मानकपुर, राजेन्द्र सैनी, अनिल टेक चंद सैनी, अमित शर्मा, कुलदीप चौहान, पलटू राम, नरपाल आर्य, शिशुपाल, सुरेंद्र सैनी सुनील धीमान,हंसराज सैनी आदि रहे।





























