पी. एम. एस. एच. संघ ( प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश कुंवर एवं प्रदेश महामंत्री डाॅ यशपाल तोमर के बनने के बाद राजकीय फार्मेसी अधिकारी हरिद्वार एवं मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने भेंटकर कर किया जोरदार स्वागत
हरिद्वार। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरांत डाॅ रमेश कुंवर एवं प्रदेश महामंत्री डाॅ यशपाल तोमर का राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार एवं जिला मंत्री एस. पी. बडोला ने शाॅल एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ में मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज नवानी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने भी मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं और बधाई दी। जिला अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार ने कहा कि डाॅ रमेश कुंवर अपने स्वास्थ्य संबंधित कार्य के साथ साथ सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर समय समय से कराते हैं। एस. पी. बडोला ने कहा कि डाॅ रमेश कुंवर एवं डॉ यशपाल तोमर का प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री निर्विरोध बनना अपने आप में एक अलग पहचान रखते हैं। जिला अध्यक्ष मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन मनोज नवानी ने कहा कि डाक्टर्स एवं फार्मेसी अधिकारी स्वास्थ्य की रीढ़ की तरह काम करते हैं। इस मौके पर उमेश मैठाणी, निसकांत सिरोहा, मनीष कुमार, विपिन बर्मन, आतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

