किसान हित में संजीवनी है कृषि बिल, किसान की आमदनी दोगुनी होगी, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगे देश के किसान: सुबोध राकेश, भाजपा की ट्रैक्टर रैली में भगवानपुर से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कार्यकर्ता

भगवानपुर । भगवानपुर में भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार द्वारा आयोजित 16 को ट्रैक्टर रैली के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि ट्रैक्टर रैली में भगवानपुर से भाजपा कार्यकर्ता और आम किसान बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल, किसान हित में संजीवनी है। प्रस्तावित बिल लागू होने से किसान की आमदनी दोगुनी होगी और किसान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगे। केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल का लाभ आने वाले समय में किसान को दिखाई देगा। विपक्षी दलों के पास केंद्र सरकार के विरुद्ध कोई भी मुद्दा नहीं बच गया है। किसान बिल को अनावश्यक मुद्दा बनाकर लोगों को भड़काने का काम विपक्ष पार्टी कर रही है। कृषि बिल किसानों को समृद्ध बनाने का काम करेगा। वहीं भगवानपुर नगर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाए जाने पर कलावती एवं जिला मंत्री रुबी सैनी का स्वागत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भाजपा की रीति-नीति को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। इस मौके पर भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश प्रधान, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सभासद अजय गोयल, सुरेंद्र वर्मा, मंडल महामंत्री कमल वर्मा, मदन सैनी, सुशील साथ, अनिल शर्मा, वीरेंद्र सैनी, अनिल प्रधान, साकिर अली, राज वर्मा, संजय धीमान, अरविंद चेयरमैन, मुनीर आलम, विक्की पंडित, संजय धीमान, सुनील शर्मा, रघुवीर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *