नशे के खिलाफ आल इंडिया सैनी सभा ने छेड़ा जागरूकता अभियान, विराट कवि सम्मेलन में गूंजा संदेश—“नशे को छोड़ो, नशा बुरा है”

रुड़की। समाज में बढ़ती नशे की प्रवृति और इसके दुष्प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए आल इंडिया सैनी सभा, रजिस्टर्ड, रुड़की, हरिद्वार, उत्तराखंड,के पदाधिकारियों ने जागरूकता के लिये ,नगर के एक होटल में ,नशे के विरुद्ध आंदोलन,शीर्षक से एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया।

कवि सम्मेलन का शुभारंभ,मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर तथा महाराजा शूर सैनी जी के चित्र को माल्यार्पण कर किया गया।
आल इंडिया सैनी सभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केo पीo सिंह सैनी,प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सैनी मंगलम, तथा जिला अध्यक्ष समय सिंह सैनी ने सभी कवियों तथा अतिथियों का शाल व माला पहनाकर स्वागत किया।
वरिष्ठ समाजसेवी,सुंदरपाल सैनी की अध्यक्षता तथा वीर रस के जाने माने कवि किसलय क्रांतिकारी के संचालन में हुए कवि सम्मेलन का आगाज प्रसिद्ध गीतकार प्रवीण पूरी ने मां सरस्वती वंदना से किया।
देश के सुप्रसिद्ध शायर,गजलकार, पंकज गर्ग ने नशे पर आघात करते हुए युवाओ को जागरूक करते हुए पढ़ा__
,,नशे को छोड़ो नशा बुरा है।
जिसे भी देखो वो कह रहा है।।
ऐ नौजवानों ये बात सुनना।।।
नशा बुरा है ये ध्यान रखना।।।।
राष्ट्र चिंतन के प्रखर युवा कवि डॉ विनय प्रताप ने पढ़ा,,,,
घर घर में बदहाली
यार नशा तो छिने है खुशहाली।सुनाकर श्रोताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया।

जाने माने व्यंग्यकार अजय त्यागी ने जब अपने अंदाज में,,,ठेका देशी शराब इसे पीना ना जनाब।
होगा जीवन खराब,बुरी बहुत है शराब।। टन टना टन बोतल टन टना टन।पढ़ा तो लोगों ने जमकर तालिया बजाई।

कवि सम्मेलन के मुख्य आकर्षण के रूप में बाल कवि विराट हिंदुस्तान ने नशा करने वालो को चेताते हुए जब अपनी कविता,,,,,
,,नशे नशे में रहो ना तुम,नशा करो तो जेल।
फिर भी ना तुम माने तो,पुलिस दे डंडा पैल।।पढ़कर श्रोताओं की खूब तालिया बटोरी।
गीतकार प्रवीण पूरी ने पढ़ा,,,जब कोई शराबी मयखाने में जाकर जाम उठता है।
अपने हाथों से वह अपने ही घर में आग लगाता है।।कवि सो सिंह,कवि राजेंद्र,कवि सुखेन्द्र,कवि निशांत,ने भी काव्य पाठ किया।
कवि सम्मेलन के खचाखच भरे हॉल में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर समाजसेवी रोमा सैनी,आशीष राष्ट्रवादी,ऋषिपाल सैनी,अमित गर्ग,बृजमोहन सैनी,आदेश सैनी, सुदर्शना सैनी,पुष्पा शर्मा,सुनीता सैनी,पंकज साह,प्रवेश,अरविंद सैनी, एस डी ओ,धीमान,अंग्रेश पाल,पवन,नरेश पंडित,डॉ बीरबती,अमित सैनी,आदि गणमान्य लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *