रुड़की में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप, पुलिस को दी तहरीर, धार्मिक स्थल में रखे चार से पांच मोबाइल लूटकर भाग गए संगठन के लोग
रुड़की । सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानी पुरम में एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप है। एक समुदाय के लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि एक संगठन विशेष के लोग धार्मिक स्थल में घुस आए और उन्होंने सभी के साथ मारपीट की। आरोप लगाया है कि धार्मिक स्थल में रखे चार से पांच मोबाइल लूटकर भाग गए। एक युवक की पिटाई की है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। इसके साथ ही दो से तीन अन्य लोग भी घायल हैं।

