अगस्त क्रांति दिवस पर अमर जवान शहीदों को याद किया गया, पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी के पौत्र प्रो.देवेंद्र प्रताप सैनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांग्रेस की मजबूती पर भी जोर दिया
रुड़की । अगस्त क्रांति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमर जवान शहीदों को याद किया गया। रुड़की की सैनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी, स्वतन्त्रा सेनानी जगदीश नारायण सिन्हा और सत्यवती सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। मुख्य अतिथि स्वतन्त्रा आंदोलनकारी जेएन सिन्हा-सत्यवती सिन्हा की पुत्री किरण कौशिक ने कहा कि अगस्त क्रांति में जिस प्रकार से देश के लोगों ने एकजुट होकर आंदोलन किया वह पूरी दुनिया मे एक मिशाल बना और उसका परिणाम हुआ कि देश ने आजादी हांसिल की। उन्होंने काँग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि जिसे भी टिकट मिले सभी एक साथ होकर उसे जिताने के लिए कार्य करे।कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. रकम सिंह सैनी ने कहा जेएन सिन्हा और सत्यवती सिन्हा ने देश की आजादी में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसके साथ ही उन्होंने राजनेता होते हुए भी क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जिसे आज भी लोग याद करते हैं और सम्मान के साथ उनका नाम लेते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए सभी को एक साथ होकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सैनी ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी का बिगुल फूंका और देश के लोगों ने उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 में कांग्रेस अधिवेशन में तय हुआ था कि आजादी के खिलाफ आंदोलन करना है कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी के आह्वान पर देश ने एकजुट होकर अंग्रेजों के कुशासन के खिलाफ आंदोलन किया उसी प्रकार आज भाजपा के कुशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की आवश्यकता है। पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपने प्राण गंवाने वालों को कभी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि काँग्रेस का आजादी की लड़ाई में योगदान रहा। लेकिन आज देश मे राज करने वाला संगठन जिसका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नही वह आज देशभक्ति का दिखावा करते हैं और अपने अनुसार देश चलाना चाहतें हैं कहा कि यह देश महात्मा गांधी, बाबा साहेब आंबेडकर, शहीद भगत सिंह और आजाद जैसे आंदोलनकारियों की नीतियों से चलेगा। पूर्व सांसद राजेन्द्र बॉडी ने कहा स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में अगस्त क्रांति आंदोलन देशव्यापी था जिसमें बड़े पैमाने पर भारत की जनता ने हिस्सेदारी की और अभूतपूर्व साहस और सहनशीलता का परिचय दिया।उन्होंने कहा कि जब एकजुटहोकर लड़ाई लड़ी जाती है तो जरूर जीत होती है।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कुलदीप सूर्यवंशी ने किया। कार्यक्रम को मुनेश त्यागी सुभाष सरीन, राजेंद्र चौधरी,हंसराज सचदेवा,श्री गोपाल नारसन आदि ने स्मोबोधित किया। कार्यक्रम में उमेद गाजी, संजीव सैनी, सुधीर कुमार सैनी, धीरेंद्र कुमार,मोहन सिंह ,एसके सैनी ,सलीम, कुर्बान, सरफराज ,महेंद्र सिंह, एच.आर सैनी, श्रवण गोस्वामी,कमलेश कुमार, मकसूद हसन, अफजल खान, कादिर कुरेशी,जवाहर लाल आर्य, सत्यपाल धीमान, धर्म सिंह, सैनी ,इसम सिंह ,यशवीर सिंह, सैनी ,सुभाष सैनी ,योगेंद्र सैनी, महेंद्र सिंह ,करण सिंह ,नीरज सैनी, विजेंद्र सैनी, चंद्रशेखर सैनी, मुबशशिर, सुशील कश्यप ,सालिम सलमानी, अतुल कुमार, अमित कुमार ,अमरीश कश्यप ,तहसीन अंसारी, आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे