विक्रम भुल्लर युवा मोर्चा के और अनामिका शर्मा बनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

हरिद्वार । भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक रावत ने घोषणा कर दी है। हरिद्वार युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का दायित्व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद के खाश विक्रम भुल्लर को सौंपा गया गया है। जबकि महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष का जिम्मा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक गुट की अनामिका शर्मा को सौंपा गया है। जिले के दो बड़े पदों पर निशंक और स्वामी गुट के चेहतों की ताजपोशी की गई है। भाजपा ने शुक्रवार को महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों और युवा मोर्चे के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। हरिद्वार में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पद का दायित्व निशंक गुट अनामिका शर्मा को सौंपा गया है।

वहीं युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष की कमान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद के विक्रम भुल्लर को सौंपी गई है। जबकि हरिद्वार भाजपा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खेमे के दावेदारों के हाथ इस बार निराशा हाथ लगी है। वहीं निशंक गुट और स्वामी गुट के चेहतों को संगठन के बड़े पद से नवाजे जाने से दोनों गुटों ने अपनी ताकत का अहसास भी कराने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *