भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ ली सेल्फी, कहा-महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता में

हरिद्वार । भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा पूरे देश में चलाये जा रहे सरकारी योजनाओं की एक करोड़ महिला लाभार्थियों के साथ सेल्फी अभियान की हरिद्वार में शुरूआत की गई।सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ लाभार्थियों के साथ सेल्फी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति को मिला है। महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में है। महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने के प्रयास में सरकार सफल भी हुई है। इन्हीं योजनाओं में पीएम आवास, राशन, उज्जवला व अन्य योजनाओं में बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी है। उन्होंने बताया कि मोर्चा के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह इन महिलाओं के साथ सेल्फी ले और उसे नमो एप पर अपलोड करें। अभियान में मोर्चा के प्रत्येक सदस्य की भागीदारी होगी। अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को सरकार ने साकार किया है। इस मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, महिला मोर्चा जिला प्रभारी आशु चौधरी, प्रदेश मंत्री रीता चमोली, कार्यक्रम संयोजक शीतल पुंडीर, सह संयोजक सपना शर्मा, जिला मंत्री रजनी वर्मा आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *