सीएम धामी के विजन और विकास को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताना

हरिद्वार । दर्जा प्राप्त मंत्री कैलाश गहतोड़ी, राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जनसभाएं कर जिला पंचायत बोर्ड भाजपा का बनाने के लिए प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ना मूल्य में 30 रुपये की वृद्धि, पीएम किसान सम्मान योजना से 6 हजार वार्षिक, स्वामित्व योजना से घर की भूमि का मालिकाना हक दिलाने, जल जीवन मिशन योजना से शुद्ध जल घर-घर तक पहुंचाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। गुरुवार को गैंडीखाता से बृजमोहन पोखरियाल, जमालपुर कलां से अमित चौहान, भगतनपुर आबिदपुर से अरविंद कुमार, बहादरपुर जट्ट से सोहनबीर पाल आदि प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनसभाएं एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। गैंडीखाता में जनसभा को संबोधित करते गहतोड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन और विकास को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताना है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि लालढांग में भाजपा सरकार ने मॉडल डिग्री कॉलेज खोलकर शिक्षा की अलख जगाई, रवासन नदी पर पुल बनवाकर आवागमन सुगम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *