आर्मी पब्लिक स्कूल नं. 1, रुड़की को “हरिद्वार जिले में शूटिंग बॉल में सर्वश्रेष्ठ स्कूल” का सम्मान
रुड़की । आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर 1, रुड़की ने खेल जगत में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। विद्यालय को वर्ष 2024–2025 के लिए “हरिद्वार जिले में शूटिंग बॉल में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय” के रूप में मान्यता दी गई है। यह सम्मान शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा प्रदान किया गया।
विद्यालय की इस उपलब्धि में उस छात्र की प्रमुख भूमिका रही है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल और राज्य का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि को देखते हुए चैम्पियन सूरज रोड, महासचिव – शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड, द्वारा विद्यालय को एक सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सुश्री रितु डोगरा को इस सम्मान का श्रेय देते हुए सूरज रोड ने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और सकारात्मक सोच के चलते स्कूल के छात्र राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रेरणा देने और प्रशिक्षकों को पूर्ण सहयोग देने के लिए रितु डोगरा जी की सराहना की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के कोच सुभाष जी के योगदान की भी सराहना की गई, जो पिछले कई वर्षों से छात्रों को समर्पित रूप से प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस मौके पर कोच शालू नेशनल रेफरी सैम अली आदि लोग मौजूद रहे
इस सम्मान समारोह में विभिन्न खेल प्रेमी, शिक्षकगण, खिलाड़ी, और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने इस गौरवपूर्ण पल पर स्कूल प्रशासन और छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

