हैप्पी क्लब रुड़की ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, लोकतांत्रिक जनमोर्चा संयोजक सुभाष सैनी ने कहा राजनीति में स्थापित आदर्शों को हमेशा याद किया जाएगा

रुड़की । हैप्पी क्लब रुड़की की ओर से सिविल लाइन में अपराहन भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर बोलते हुए लोकतांत्रिक जनमोर्चा संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि अटल जी द्वारा राजनीति में स्थापित आदर्शों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। वे देश में सर्वमान्य नेता रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में क्लब के अध्यक्ष अंकित आर्य, महामंत्री मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष अनूप सैनी, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार पूरन पंकज, युवा नेता गौरव चोपड़ा, इंद्रपाल सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *