नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने सिविल लाइंस कोतवाली में चलाया डेंगू जागरूक अभियान, कहा कोरोना के साथ डेंगू से बचाव के लिए बरतें सावधानी

रुड़की । नगर निगम रुड़की नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा आज डेंगू जागरूकता अभियान सिविल लाइन कोतवाली में चला गया। जिसमें सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी राजेश शाह व पुलिस प्रशासन को डेंगू के बारे में बताया गया डेंगू के लक्षण, डेंगू से बचने के उपाय व डेंगू के लार्वा की पहचान व उसको को कैसे नष्ट किया जाए इसके बारे मे बताया गया व पंपलेट ,स्टीकर्स आदि वितरित किए गए। जिसके बाद दवाई छिड़काव कार्य शुरू किया गया। दवाई के छिड़काव कार्य के दौरान कोतवाली में मौजूद फायर ब्रिगेड की बिल्डिंग में रखें एक खाली डस्टबिन में पानी भरा हुआ था व फायर ब्रिगेड की आग बुझाने वाली बाल्टीऔ मै पानी भरा हुआ था, जिसमें गौर से देखने पर डेंगू का लार्वा पाया गया। जिसको नगर आयुक्त नूपुर वर्मा के नेतृत्व में नष्ट किया गया। साथ ही डेंगू से बचाओ जागरूकता अभियान के बीच कोरोना का भी ख्याल रखते हुए सामाजिक दूरी रखी गई व नगर आयुक्त द्वारा पुलिस प्रशासन को मास्क दिए गए। जिससे कोरोना की इस लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहा पुलिस प्रशासन कोरोना से अपना व अपने परिवार का बचाव रख सके। जागरूकता अभियान की टीम में मौजूद रहे सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार अमित चौधरी मनसा नेगी सफाई नायक दिनेश कुमार आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *