कुट्टू के आटे को लेकर सावधानी बरतें व्यापारी, भगवानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर जागरूकता बैठक का आयोजन, व्यापारियों को दी गई जानकारी

भगवानपुर । कस्बे स्थित एक गार्डन में जागरूकता बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग के मंडल उपयुक्त आर एस रावत ने व्यापारियों को बताया कि विगत वर्ष में जनपद हरिद्वार में कुट्टू के आटे के सेवन से लोग बीमार हो गए थे। बताया कि ऐसी घटनाओं के मद्देनजर, सभी व्यापारियों को कुट्टू आटे के निर्माण, संग्रह, वितरण में विशेष सावधानी रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नमी वाले स्थान पर आटे का संग्रह न करने तथा आटे बैग पर अनिवार्य रूप से निर्माण तिथि व एक्सपायर तिथि अंकित होनी चाहिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने सभी व्यापारियों और ढाबे संचालक से साफ सफाई रखने की अपील की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवानपुर पवन कुमार ने सभी व्यापारियों से विभागीय निरीक्षण व नमूना संग्रहण में सहयोग करने, पक्के बिलों पर ही खाध पदार्थों का क्रय व विक्रय करने की अपील की। इस दौरान व्यापारी सुनील बंसल ने अधिकारियों की कुछ समस्याओं से अवगत भी कराया। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन गोयल, भूपेंद्र सिंघल, अनुराग शर्मा, मनोज कश्यप, आयुष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, आशीष कश्यप, सुमंत गालब, छोटू अग्रवाल, टिटू, राजू लाला, नाजिम, राशिद, राखी कोडा, अभिषेक अग्रवाल, शुभम शांडिल्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *