देश की एकता में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का रहा महत्वपूर्ण योगदान: सुबोध राकेश, महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करके बाबा साहब डाॅ भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि

भगवानपुर । विधानसभा भगवानपुर के बिनारसी गांव में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 65वें महा परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करके बाबा साहब डाॅ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश का फूल मालाओं से किया स्वागत वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज को सम्मान दिलाया अधिकार दिलाए जिसके दम पर आज समाज आगे बढ़ रहा है तरक्की कर रहा है उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सपने को पूरे समाज को मिलकर पूरा करना है जो बलिदान उन्होंने समाज के लिए दिया है उसे व्यर्थ नहीं जाने देना है और उन्होंने युवा साथियों से आवाहन किया कि जो सपना बाबा साहब ने देखा था समाज के प्रति उसको बहुत जल्द समाज के युवा साथी मिलकर पूरा करेंगे उन्होंने कहा कि देश की एकता में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को सभी ग्रामवासी युवा साथियों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्वामी रोशनी दास जी,जॉनी प्रधान,सुभाष वकील,धर्मवीर सिंह,सुरेंद्र राणा, मनिंदर कुमार,ललित कुमार,शेर सिंह, सुखिंदर,मनोज,योगेश,विपिन,सुधीर, पंकज,भूपेंदर,रजनीश,बबलू कुमार, रोहित कुमार,बबलू मास्टर,नितिन पुंडीर, इत्यादि लोग और सभी विधानसभा क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *