बागेश्वर डीएम आकांक्षा कोंडे ने किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं

बागेश्वर । जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की।

निरीक्षण के क्रम में पिछले माह की सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल भी की गई। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर होनी चाहिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली सहित
बीजेपी के प्रतिनिधि मदन राम आगरी, कांग्रेस के प्रतिनिधि गोविन्द गिरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *