उत्तम चीनी मिल लिब्बरहेड़ी ने 31 जनवरी तक का भुगतान किया, करीब नौ करोड़ बाहत्तर लाख समिति के खाते में भेजे, गन्ना विकास समिति के निदेशक सुशील राठी ने की पुष्टि

रुड़की । आज उत्तम चीनी मिल लिब्बरहेड़ी द्वारा वर्तमान पेराई सत्र का 21 जनवरी 2021से 31 जनवरी 2021 तक का गन्ने का 11 दिन का भुगतान लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति के खाते में भेज दिया गया। लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति के निदेशक एवं चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी ने बताया कि मिल द्वारा 11 दिन का गन्ने का भुगतान(9,72,32,343) नौ करोड़ बाहत्तर लाख बत्तीस हजार तीन सौ तैंतालीस रूपये प्राप्त हो चुका है। समिति के सचिव मौo अनीस ने बताया उक्त भुगतान शीघ्र सम्बंधित किसानों के खातों में भेज दिया जाएगा। सुशील राठी ने कहा कि जब तक क्षेत्र के किसानों का पूरा गन्ना मिल में नहीं चला जाता तब तक मिल को बंद नहीं होने दिया जाएगा, इसलिए किसान किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *