भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 15 लोगों पर की कार्रवाई
भगवानपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर पुलिस ने सड़क किनारे खड़े होकर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 15 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने सभी को हिदायत दी कि दोबारा सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।


