भगवानपुर: बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने फाइनेंस कारोबारी पर चलाई गोली, पानी पी रहे युवक को लगे छर्रे, घटना से मचा हड़कंप
भगवानपुर । कस्बे में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने फाइनेंस कारोबारी पर गोली चला दी। गोली केछर्रे दीवार से टकराकर पास में ही नल से पानी पी रहे एक युवक की कमर में घुस गए । घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गये। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस घटना के पीछे आपसी रंजिश मान रही है।
भगवानपुर कस्बा निवासी आदित्य राणा फाइनेंस का कारोबार करते है। गुरुवार शाम वह बाजार से नंबरदार वाली गली से होते हुए अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह नंबरदार वाली गली में कुछ आगे पहुुंचे तो सामने से नकबापोश बाइक सवार युवक आ गये। इससे पहले की आदित्य राणा कुछ समझ पाता। बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। गोली से आदित्य राणा बाल बाल बच गये। गोली के छर्रे दीवार से टकराते हुए पास में ही नल से पानी पी रहे युवक भूरा को लग गये। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए । वहीं पास में स्थित दुकानदार भी मौके पर की तरफ दौड़ पड़े। घटना के बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए वहां से धमकी देते हए फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि दोनों आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।


