भगवानपुर विधायक ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न जगहों पर फहराया तिरंगा

 

भगवानपुर । भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने छापपुर शेर अफगानपुर स्कूल, शाहपुर प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। इसमें देश भक्ति से संबंधित कविताएं, गीत और डांस पेश किया गया। विधायक ममता राकेश ने कहा कि सभी को संविधान की रक्षा करने के साथ साथ अपने अधिकार और कर्तव्य प्रति भी जिम्मेवार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने एक ही संविधान और संघ में हमारे पूर्ण महान और विशाल देश के अधिकार को पाया है। जो देश में रह रहे सभी पुरुषों और महिलाओं के कल्याण की जिम्मेदारी लेता है। जैसे कि स्वतंत्रता सेनानी नेताओं ने अंग्रेजों को हमारे देश से निकाल दिया था। हमें अपने भारत देश को एक सफल, विकसित और स्वच्छ देश बनाना होगा। हमें अपने भारत देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वार्मिंग, असमानता, आदि जैसे चीजों को अच्छी तरह समझना होगा और इनका हल निकालना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share