भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित: ममता राकेश, भगवानपुर विधायक ने एन एच 73 टोल प्लाजा के पास बहादराबाद, धनौरी, इमलीखेड़ा, भगवानपुर, गागालेडी को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

भगवानपुर । रविवार को विधायक ममता राकेश ने भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के एन एच 73 टोल प्लाजा के पास बहादराबाद, धनौरी, इमलीखेड़ा, भगवानपुर, गागालेडी को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों और किसानों ने विधायक ममता राकेश को जोरदार स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ममता राकेश ने कहा कि ग्रामीणों और किसानों की बहुत दिनों से मांग थी। आज इस मांग को पूरा कर दिया है। भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पक्की सड़कों को बनाया जाए। उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रहे हैं। कहा कि प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है। जो शेष रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। इस मौके पर राजीव कुमार, अनुज, हिमांशु शर्मा सभासद, विपिन कुमार, काका सभासद, नरेश कुमार, मुकेश, दिनेश कुमार, महेश्वरी, अनुज कुमार, रजनीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *