भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने तेज्जूपुर गांव में किया नाले का उद्घाटन, कहा-नाले के निर्माण से गांव में जल निकासी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी

भगवानपुर । भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने तेज्जूपुर गांव में नवनिर्मित नाले का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक ममता राकेश का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ममता राकेश ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक ममता राकेश ने कहा कि नाले के निर्माण से गांव में जल निकासी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी तथा बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति में भी सुधार होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रहे हैं। कहा कि प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर आजाद सिहं, सतपाल बाबा, ओमवीर, ओमपाल, जसबीर मास्टर, ओमपाल सिंह, मांगेराम, प्रेम, नदीम अहमद, अनुज, रामपाल, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *