भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने किया वाल्मीकि श्मशानघाट तक जाने वाली सड़क का उद्घाटन, कहा-जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता
भगवानपुर। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने वाल्मीकि श्मशानघाट तक जाने वाली सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और श्मशानघाट तक पहुंचने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि आकाश, रविन्द्र तलवार, शोभाराम, कल्लू सिहं, अशोक, विवेक, रजनीकांत, सुरेश सिंह, विकास, अंकित, सागर वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।


