भगवानपुर: मोहितपुर गांव में विधायक ममता राकेश ने शिव मंदिर में कराया निर्माण कार्य, क्षेत्रवासियों को दी शिवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा-श्रावण मास में बरसती है भोलेनाथ की कृपा
भगवानपुर । भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने शिवरात्रि के अवसर पर मोहितपुर गांव में शिव मंदिर में निर्माण कार्य करा कर उसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र वासियों को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भोले नाथ की कृपा बरसती है और भोले की सेवा करने से मनोकामना पूर्ण होती। सावन माह मे हिंदू समाज आदिकाल से भगवान शिव की आराधना भक्ति के साथ सामाजिक समरसता के पर्व के रूप में करता आया है। एक नाम, एक नारा, एक वेशभूषा बम बम भोले के आह्वान के साथ निराकार ब्रह्म भगवान शिव को पवित्र गंगा जल अर्पित करके देश समाज व परिवार की समृद्धि की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के साथ कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान सोनू, सुशील कुमार, अरविंद, विनोद सिंह,राजकुमार, पंकज कुमार, राजेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

