भारतीय किसान यूनियन एकता ने टोल प्लाजा पर किया धरना-प्रदर्शन, किसानों ने टोल कर्मचारियों पर क्षेत्रवासियों और किसानों से अभद्रता व अवैध वसूली करने के लगाए आरोप
भगवानपुर । भारतीय किसान यूनियन एकता ने शनिवार को टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कथित अवैध वसूली, दुर्व्यवहार और अन्य समस्याओं को लेकर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने प्रदर्शन कर दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त कर सख्त कार्रवाई की मांग की। किसानों ने टोल कर्मचारियों पर क्षेत्रवासियों और किसानों से अभद्रता व अवैध वसूली करने के आरोप लगाए। इसके बाद संगठन की ओर से तहसीलदार भगवानपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों को टोल मुक्त किया जाए। इस मौके पर फरमान त्यागी अध्यक्ष, हारून त्यागी -राष्ट्रीय सचिव, हाजी इसरार प्रदेश सचिव, हाजी याक़ूब संगठन प्रचार मंत्री, तामीन त्यागी पूर्व राज्य मंत्री, मोहम्मद हारून सचिव , राहुल तहसील प्रभारी, सहराज पुहाना जिला अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।


