रुड़की: मतगणना स्थल के बाहर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया पथराव, चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी घायल

रुड़की । मंगलौर में मतगणना स्थल के बाहर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया। पथराव में चौकी इंचार्ज समेत करीब चार से पांच पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। वहीं घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया इसके साथ ही पीएससी की टुकड़ी भी मौके पर भेजी गई है। जानकारी के अनुसार नारसन ब्लॉक की मतगणना मंगलौर मंडी परिसर में की जा रही थी। टिकोला सीट पर भीम आर्मी का एक प्रत्याशी जिला पंचायत चुनाव लड़ रहा था। भीम आर्मी पदाधिकारियों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया। बताया गया है कि भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और फिर से मतगणना करवाए जाने की मांग की। इस पर समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी वह समझे। इसके बाद मौके पर भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह व उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं चंद्रशेखर के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।थोड़ी देर बाद चंद्रशेखर मौके से चले गए। बाकी कार्यकर्ता बैठे रहे। पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उनको वहां से जाने के लिए कहा तो उन्होंने इसका विरोध जताया और पुलिसकर्मियों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के बीच बहस होने लगी देखते ही देखते भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया बताया गया है कि इस पथराव में कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज गैरोला समेत चार से पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके की ओर दौड़े वही पीएससी की गाड़ी भी मौके पर भेजी गई इस दौरान हाईवे पर भी यातायात बाधित रहा खबर लिखे जाने तक मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है।वहीं इस संबध में एसपी देहात परमिंदर डोभाल का कहना है कि वह मौके पर जा रहे हैं। पथराव में चार से पांच पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *