उत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता दुर्गेश ने थामा भाजपा का दामन, लड़ सकते हैं चुनाव

देहरादून । उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पुरोला विधानसभा क्षेत्र से नेता दुर्गेश लाल ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। गुरवार को सांसद नरेश बंसल की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा कार्यालय में दुर्गेश ने साथियों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दुर्गेश लाल वर्ष 2017 के विस चुनाव में पुरोला विधानसभा से भाजपा से बागी होकर रवाईं जन एकता मंच के सहयोग से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं, तब उन्होंने 14 हजार मत पाकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। नवंबर माह में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की लेकिन 2 माह में ही उनका कांग्रेस से मोह भंग हो गया। सांसद नरेश बंसल ने बताया कि पुरोला विधानसभा में 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े दुर्गेश लाल ने साथियों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र पार्टी है, जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी धर्मों, वर्गों, संप्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *