अरोमा काॅलेज में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, पदचिन्हों पर चलने का किया आव्हान

रुड़की । अरोमा काॅलेज रुड़की में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। डाॅ विजय सैनी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी की मुख्य भूमिका रही है। हम सत्‍य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए, राष्‍ट्र के कल्‍याण और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहेंगे और एक स्‍वच्‍छ, समृद्ध, सशक्‍त व समावेशी भारत का निर्माण करके गांधी जी के सपनों को साकार करेंगे। इस मौके पर प्रधान रविन्द्र सैनी, देशपाल रोड, सावन कुमार, सेठी, राहुल सैनी, राहुल गिरी, शिवम, विशाल, सौरभ सिंह ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *