भाजपा भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष विराट गोयल ने दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं, कहा-बुराई का अंधेरा सदा हो दूर, अच्छाई से रोशन हो जाए सबका नूर
भगवानपुर । भगवानपुर नगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विराट गोयल ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विराट गोयल ने कहा कि जन-जन का जीवन समर्थवान और समृद्ध हो। उन्होंने कहा कि दशहरा का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। दशहरा का यह त्योहार सभी के लिए शुभ और कल्याणकारी हो। कहा कि दशहरा का त्योहार हर वर्ष अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और माता सीता को मुक्त कराया था। यह पर्व हमें सिखाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है।

