भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने सिकरोढ़ा, अकबरपुर कालसो और करौंदी गांव में अनुसूचित जाति के लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की, कहा-सर्व समाज के विकास के लिए भाजपा कर रही काम

 

भगवानपुर । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पेंगोवाल ने सिकरोढ़ा, अकबरपुर कालसो और करौंदी गांव में अनुसूचित जाति के लोगों से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में घर-घर जाकर वोट मांगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेंगोवाल ने कहा कि भाजपा में ही सर्व समाज का विकास निहित है। भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। सर्व समाज के विकास के लिए ही भाजपा कार्य कर रही है। भाजपा गरीबों के उपचार के लिए पांच लाख तक फ्री उपचार की व्यवस्था आयुष्मान कार्ड योजना के तहत करके किया है। किसानों को खाद-बीज के लिए उन्हें सम्मान निधि देकर उनको आगे बढ़ाने का काम बीजेपी ने ही किया है। अन्य दल केवल जनता को ठगने का काम करते रहे हैं। आज हमें भाजपा की योजनाओं का लाभ मिल भी रहा है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएम कार्यकाल में उन्हें हरिद्वार के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत का डंका बजवाया है। पहले देश में सड़कों व रेलों का अभाव था। अब सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है तथा ट्रेन बढ़ाई जा रही है।
वहीं आज भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पेंगोवाल ने संविधान निर्माता डाॅ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर क्षेत्र के कई गांवों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहेब के चित्र पर माल्र्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने वंचित और मजदूरों के अधिकारों के लिए हमेशा अपनी आवाज बुलंद रखी। ! डॉ आंबेडकर ने समतामूलक न्‍यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया. आज हम उनके जीवन और विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्‍प लें। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष सुभाष खुराना, पंकज कुमार, रायल सिंह, विरेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *