रुड़की पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

रुड़की । उत्तराखंड भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी का रुड़की प्रथम बार आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत। इससे पश्चात प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने भाजपा जिला कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

रविवार को रुड़की पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। किसान सम्मान निधि के तहत एक वर्ष में किसानों के खाते में 6000 रुपये भेजने का कार्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने किसानों की दोगुनी आय करने के लिए कई योजनाएं संचालित की है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार किसानों को सहायता पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान सम्मान निधि की शुरुआत करके छोटे से छोटे किसान को मदद पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की दशा सुधारने व उनकी फसलों का सही मूल्य दिलाने के लिए हाल के दिनों में तीन कृषि कानून लाई है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने कहा कि किसानों के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र प्रधान, शेखर सिंह पुंडीर, सचिन झबरेडी, विकास सिंह राणा, ऋषिपाल चौधरी, सोहन सिंह राणा, तेजसिंह, अमित सैनी, जितेंद्र मलिक अशोक चौधरी व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *