भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर देवी सिंह राणा का भलस्वागाज में हुआ स्वागत, कहा पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप किया जाएगा कार्य, सरकार की प्रत्येक योजनाओं को प्राथमिकता से किसानों तक पहुंचाया जाएगा

भगवानपुर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर देवी सिंह राणा का भलस्वागाज में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह ने कहा कि भाजपा ही किसानों की हितैषी है। विपक्ष द्वारा कृषि बिल को गलत तरीके से जनता के सामने पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आभारी हूं। प्रदेश नेतृत्व का आभार करते हैं जो उन्हें यह सम्मान दिया गया है उन्होंने कहा कि वह पार्टी की रीती नीतियों पर काम करते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और पार्टी को नई ताकत देने का काम करेंगे।

कहा कि भाजपा आम कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी, प्रधान ठाकुर विजय पाल सिंह, बीरम सिंह राणा, धीरज राणा, ओमपाल सिंह पूर्व मंडल महामंत्री, राहुल राणा, रणदीप सिंह, ओमपाल सिंह मास्टर, ब्रजपाल पूर्व प्रधान, घमंडी सिंह, राजवीर सिंह, लाखन सिंह, वीरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, डा सुखवीर सिंह, राजकुमार सिंह, विनोद सिंह, सतीश मास्टर, तेजवीर सिंह, जयप्रकाश, इश्मसिंह, राजेन्द्र सिंह, ओमपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज सिंह, कुशालपाल,आकाश, संजीव,दिनेश सहदेव पुंडीर पूर्व विस्तारक ,प्रिंस त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *