सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने घर-घर जाकर वितरित की कोरोना किट, कोरोना के प्रति किया जागरूक, कहा सुरक्षा कवच से कम नहीं है मास्क, सभी बरतें सावधानी

रुड़की। कोरोना काल में सेवा ही संगठन अभियान के तहत ओम ग्रुप ऑफ कालेज के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ मुनीश कुमार सैनी लगातार लोगों की सेवा करने का कार्य किया जा रहा है।शनिवार को कलियर विधानसभा के सुभाष नगर मंडल में भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने घर-घर जाकर कोरोना किट वितरित की हैं । इस दौरान उन्होंने कहा कि किट कोविड-19 से बचाने में सहायक होगी। कहा कि कलियर विधानसभा के प्रत्येक गाँव में घर-घर जाकर कोरोना किट के साथ उन्हें वैक्सीन के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

इस मौके पर सुभाष नगर मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कोतवाल, महामंत्री चमन सिंह कंडारी, मंडल उपाध्यक्ष मदन प्रजापति, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राव एहसान, नासिर, राजेंद्र, भरत भूषण, विजेंद्र सैनी, राहुल राणा, मोतीराम, सतीश, सोनू, राकेश पाल, नरेश धीमान, दिनेश राणा, मुन्ना लक्ष्मी संतोष मोनी, लाडो बाबू राम सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *