भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने जनता संग देखा मैच, कोडुमल मंदिर में बड़ी संख्या में जुटे क्रिकेट प्रेमी, रचित अग्रवाल भारतीय टीम को दी जीत की बधाई, बोले-चक दे इंडिया

भगवानपुर । रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट मैच का विशेष आयोजन किया गया। भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने कोडुमल मंदिर में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन पर मैच का सीधा प्रसारण करवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। कोडुमल मंदिर में में उत्सव जैसा माहौल था। वहीं दर्शक तिरंगे के साथ हर्षोल्लास से झूमते नजर आए। हर चौके-छक्के पर दर्शकों ने तालियां बजाकर और शोर मचाकर टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाया। भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने आम लोगों के बीच बैठकर मैच का लुत्फ उठाते दिखे। मैच के रोमांचक पलों में वे कई बार खुशी में झूमते और नाचते हुए भी नजर आए। उन्होंने भारतीय टीम की ड्रेस पहनी थी। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता रचित अग्रवाल के इस तरह आम जनता के बीच बैठकर मैच देखने और खुशी जाहिर करने की सराहना की। इस आयोजन से युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों को एक साथ मैच देखने का अवसर मिला। इस दौरान भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने भारतीय टीम को जीत की बधाई देते हुए कहा कि चक दे इंडिया। उन्होंने कहा कि भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील पेंगोवाल ने भारतीय टीम को बहुत बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *