भाजपा नेता सुबोध राकेश ने ज्वालापुर विधानसभा के हरीपुर टोंगिया और बंजारेवाला गाँव में जनसंपर्क किया ग्रामीणों ने दिया समर्थन, एससी समाज और बंजारा समाज ने पूर्ण समर्थन देने की बात कही
बुग्गावाला । ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के हरीपुर टोंगिया और बंजारेवाला गाँव में भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों से समर्थन मांगा। उन्होंने ग्रामीणों से विकास के वायदे किए कहा कि वह ग्रामीणों के अनुरूप विकास करेंगे। बृहस्पतिवार देर शाम को बंजारेवाला गाँव में प्रधान मुकेश सैनी जी के आवास सर्व समाज की ओर से बैठक का आयोजन कर भाजपा नेता सुबोध राकेश को समर्थन देने की बात कही। भाजपा नेता सुबोध राकेश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण होगा। हमारी सरकार विकास को प्राथमिकता देती है।इस मौके पर प्रधान मुकेश, स्वराज नेता, झबल सिंह, वेदराम सैनी, जोशी सैनी, जगपाल सैनी, राजेश सैनी, नरेश सैनी, अनिल सैनी, राजेश चौहान, रविंद्रपाल, जाकिर अली, जयवीर, बिलाल, इन्तजार जीमनी राशन डीलर, मुन्नीलाल प्रधान, लोकेश जी, सुनील, दीपक, शुभम, सौरभ, आदर्श, भोलू, महेंद्र सिंह, रिक्की, गोविन्द, और सभी ग्राम वासी उपस्थित रहे।

