भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने समर्थकों के साथ किया भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व जिलाध्यक्ष डाॅ मधु सिंह का स्वागत
रूड़की। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर रुड़की स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने शिरकत की।
कार्यक्रम में उस समय भारी उत्साह देखने को मिला जब भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेंगोवाल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बाबा साहब का चित्र देकर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व जिलाध्यक्ष डाॅ मधु सिंह का स्वागत किया।
सुशील पोंगोवाल के भारी समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। मंच से अपनी बेबाकी दिखाते हुए सुशील पेंगोवाल ने आगामी राजनीतिक समीकरणों पर महत्वपूर्ण बात करते हुए. कहा की “धामी सरकार के ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसलों के कारण आज भाजपा प्रदेश में पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली होकर उभरी है।उन्होंने कहा की “भगवानपुर विधानसभा में पार्टी की स्थिति अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुई है। इस बार वहां की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और भाजपा का विधायक बनना तय है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी नेतृत्व जिसे भी प्रत्याशी बनाएगा, उसे रिकॉर्ड मतों से जिताने के लिए पूरा समर्थन दिया जाएगा।सुशील पंगवाल ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला, जो आगामी चुनावों के लिए पार्टी की जमीनी मजबूती का संकेत है।

