संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण करते हुए भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने दी श्रद्धांजली, कहा-बाबा साहेब के द्वारा दिए गए संविधान के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही
भगवानपुर । संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के द्वारा दिए गए संविधान के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है। कहा कि बाबा साहब के साथ डाॅ भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया और समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी। कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता थे। देश के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा।




















