बाल-बाल बचे भाजपा नेता सुशील राठी, सड़क हादसे में सुरक्षित रहे पिता-पुत्री
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एवं जिला सहकारी बैंक लिo, हरिद्वार के उपाध्यक्ष सुशील राठी बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसे के समय वह अपनी बेटी को कॉलेज छोड़ने के लिए गाजियाबाद जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे मुजफ्फरनगर से पहले उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा अचानक होने के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि कार में सवार सुशील राठी और उनकी बेटी दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहे। राहत की बात यह रही कि दोनों को कोई चोट नहीं आई और न ही किसी प्रकार की खरोंच आई। हादसे के बाद दोनों के सुरक्षित होने से परिजनों एवं शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली। ईश्वर की कृपा से एक बड़ा हादसा टल गया और दोनों सुरक्षित बच गए। ईश्वर का आभार कि इस सड़क हादसे में सुशील राठी एवं उनकी बेटी पूरी तरह सुरक्षित हैं।


