रुड़की में भाजपा ने शुरू किया दीवार लेखन अभियान, दिया गया तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार का नारा

 

रुड़की ।    भाजपा ने रुड़की में दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ विधायक प्रदीप बत्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापित ने किया। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार का नारा दिया गया है। इसी को दीवारों पर लिखते हुए जनता को जागरूक किया जा रहा है और भाजपा से जुड़ने का आह्वान भी किया जा रहा है।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी रुड़की पश्चिम मंडल द्वारा दीवार लेखन का कार्य प्रारंभ किया गया। इसकी शुरुआत गणेशपुर में दीवार पर एक बार फिर से भाजपा सरकार और कमल का फूल बनाकर की गई। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने भाजपा परिवार के सदस्यों के साथ जनसंपर्क किया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह अभियान पांच से 14 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष संजीव तोमर, पार्षद कुलदीप तोमर, हेमा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *