आगामी 2022 चुनाव में भाजपा दोबारा बनाएगी सरकार: कुंदन लटवाल, भाजपा जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

हरिद्वार । भाजपा कार्यालय जगजीतपुर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद हरिद्वार की बैठक हुई। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि वर्तमान में युवा मोर्चा का कार्यक्रम बूथ लेवल पर कार्य कर रहा है। कोविड काल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों की सेवा की है। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के लिए बड़े ही गर्व की बात हैं की प्रदेश के मुख्यमंत्री भी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में हम सबके लिए बड़ा ही हर्ष का विषय है। प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि आगामी 2022 चुनाव में भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा कि हमनें हरिद्वार जिले में इस बार 11 की 11 विधानसभाओं में इस बार कमल का फूल खिलेगा, ओर सभी विधायक हमारी पार्टी के होंगे ऐसा कार्य हम जनता के बीच कर रहे है। जिलाध्यक्ष भाजपा डाक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मेहनत के साथ कार्य कर रहे है। बैठक में जिला प्रभारी संदीप गोयल, प्रदेश महामंत्री रंजन बरगली, हरजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया खेवेडिया, डाक्टर नीरज पंत, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, अमन सैनी, शोभित गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षित गुप्ता, जिला मंत्री संदीप प्रधान , जिला सोसल मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विनीत सैनी, एवं मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कार्यकारिणी मौजूद रहीं ।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *