जेपी नड्डा के कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही: धीर सिंह, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जन्मदिन

रुड़की। हरिद्वार रोड पर स्थिति एटूजेड वर्कशॉप पर भाजपा कार्यकर्ता ने एकत्र होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और केक काटकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा के द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को 30% आरक्षण दिया जाना एवं धर्मांतरण पर एक दोस्त होकर विधेयक पास होना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार आज जनहित कल्याणकारी योजनाओं को लाकर देश में विकास का कार्य कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सावित्री मंगला ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त व मजबूत बनाने का जो कार्य किया गया है वह सराहनीय है। इस अवसर पर कार्यक्रम में सभी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चित्र के समक्ष केक काटकर खुशी जाहिर की सभी ने उनकी लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम में राजन गोयल, संजय त्यागी, आकाश गोयल, नीरज अग्रवाल सचिन कश्यप रमेश जोशी, अनिल गुप्ता, आदर्श गुप्ता, दाताराम सिंह, अमित शर्मा, आलोक गोयल, विनीत शर्मा सुनील कश्यप मोंटू कश्यप जनक सिंह गुरमीत सिंह सौरभ गोयल दीपक सैनी विजय शर्मा यीशु सिसोदिया विपिन धीमान अक्षय कुमार अजय कुमारआदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *