भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात की 137वीं कड़ी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को जोड़ने और समाज में अच्छे कार्यों को प्रोत्साहन देने का काम कर रहा है: रचित अग्रवाल

भगवानपुर । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभासद अकुंर सिंघल के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 137वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर भाजपा नेता रचित अग्रवाल, मास्टर सत्यपाल, सुरेन्द्र वर्मा, शौर्य अग्रवाल, रजनीश गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय इतिहास, नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण समेत कई विषयों पर अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री ने नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान का उल्लेख करते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से युवाओं के साथ-साथ उनके परिवार भी प्रभावित होते हैं। वहीं, पीएम स्वनिधि योजना के जरिए महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि योजना के लाभार्थियों में करीब 46 प्रतिशत महिलाएं हैं और लगभग 35 लाख महिलाएं इससे जुड़कर अपना कारोबार आगे बढ़ा रही हैं।

इस मौके पर भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को जोड़ने और समाज में अच्छे कार्यों को प्रोत्साहन देने का काम कर रहा है। उन्होंने कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से लगातार मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *