पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन को लेकर राज्य सरकार ने प्रदेश में विभिन्न प्रजाति के छायादार, फलदार की पौध लगाने का संकल्प लिया: मदन कौशिक, भाजयुमो ने कनखल में लगाए पौधे
हरिद्वार । भाजपा युवा मोर्चा कनखल मंडल द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष्य में ज्ञान लोक कॉलोनी कनखल में स्थित पार्क की साफ सफाई कर उसमें पौधरोपण कर सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक शामिल हुए। इस दौरान मदन कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन को लेकर हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न प्रजाति के छायादार, फलदार की पौध लगाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर भाजयुमो मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा डॉ. नीरज पंत व मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, अध्यक्ष सुमित लखेड़ा व तरुण अग्रवाल, महामंत्री सोनू लाला, आशीष टागरा, संदीप शर्मा, अविनाश शास्त्री, मनीष, केशव, शिवम शास्त्री, विजय, रोहित, अजय, अरविंद शर्मा, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।

