बुग्गावाला पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, डकैती के दर्ज थे मुकदमे, एसएसपी ने किया खुलासा

हरिद्वार । बुग्गावाला पुलिस ने लूट और कई मुकदमे में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बहादराबाद में डकैती की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की अंगूठी भी बरामद की है।एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने पुलिस ऑफिस में खुलासा करते हुए बताया कि बुग्गावाला पुलिस ने जमालू उर्फ शमीम पुत्र रफीक निवासी ग्राम तेलपुरा थाना बुग्गावाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, डकैती के मुकदमे दर्ज थे। आरोपी बहादराबाद में हुई डकैती में भी शामिल था। पिछले कुछ महीने से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी पर 2500 रुपये का ईनामी था। आरोपी पर 13 मुकदमे विभिन्न थाने और कोतवाली में दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *