धनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना माना जाता है बेहद शुभ, आर्थिक तंगी दूर होने की मान्यता

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। साथ ही इस साल धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग बन रहा है। वहीं शास्त्रों में धनतेरस पर कुछ वस्तुओं की खरीदारी करना बेहद शुभ बताया गया है। मान्यता है इन वस्तुओं को घर पर लाने से मांं लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की असीम कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इस दिन किन वस्तुओं को लाना शुभ माना जाता है…

जानिए खरीदारी का विशेष मुहूर्त
पंचांग के मुताबिक इस साल सर्वार्थ सिद्धि योग 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इस समय आप लोग खरीदारी कर सकते हैं। इन वस्तुओं को लाएं खरीदकर…

पान के पत्ते लाना माना जाता है शुभ
शास्त्रों में धनतरेस पर पान के पत्ते लाना बेहद शुभ बताया गया है। क्योंकि पान के पत्ते मांं लक्ष्मी को विशेष प्रिय हैं। इसलिए धनतेरस पर पान के 5 पत्ते लाएं और मां लक्ष्मी को अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास रहने की मान्यता है।

लाएं साबुत धनिया
धनतेरस पर लगभग 20 ग्राम साबुत धनिया जरूर खरीदकर लाएं और मां लक्ष्मी- कुबेर भगवान को थोड़ा सा धनिया अर्पित करें। उसमें से थोड़ा धनिया अपने धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन आगमन के मार्ग खुल सकते हैं। साथ ही धन- ऐश्वर्य में बढ़ोतरी हो सकती है।

खरीदकर लाएं लक्ष्मी- गणेश की मूर्ति
धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त पर लक्ष्मी- गणेश की मूर्ति बाजार से खरीदकर लाएं। मूर्ति लाते समय यह ध्यान रखें कि मूर्ति खंडित न हो। साथ ही मूर्ति मुस्कराती हुईं होनी चाहिए और गणेश जी की मूर्ति ऐसी लें, जिसमें उनकी सूंड बाई ओर मुड़ी हुई हो। ऐसी मूर्ति लाने से भगवान गणेश की कृपा सदा आप पर बनी रह सकती है।

झाड़ू लाएं खरीदकर
शास्त्रों में झाड़ू को मां लक्ष्‍मी का प्रतीक माना गया है, इसलिए धनतेरस झाड़ू घर में जरूर लानी चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि झाड़ू कहीं से झड़ी- टूटी न हो। साथ ही साड़ू पर किसी न पैस न पड़े। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

लक्ष्मी चरण लाएं खरीदकर
धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में बाजार से 2 जोड़ी लक्ष्मी चरण खरीदकर लाने चाहिए। एक चरण मुख्‍य द्वार पर अंदर की तरफ आते हुए लगाने चाहिए और दूसरे चरण पूजा के स्‍थान में अंदर आते हुए लगाने चाहिए। साथ ही चरण लगाने से पहले उनकी आरती जरूर कर लें। चरण लगाना धन आगमन का सूचक माना जाता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *